Let’s travel together.

आबकारी विभाग ने कच्ची शराब देशी विदेशी शराब की जब्त , कच्ची शराब को मौके पर ही किया नष्ट,देशी विदेशी शराब की बनाई जब्ती

0 311

बरेली शहर से लेकर देहरी भारकच्छकलां तक देशी शराब की धूम आबकारी विभाग की कार्यवाही में प्रमाणित

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

बरेली जैसे शहर में आबकारी विभाग ने तीन शराब दुकानें स्वीकृत की एक एन एच 45 पर एक पिपरिया रोड़ पर व एक मुख्य बाजार में इसके बावजूद शहर के हर गली मोहल्लों में शराब की मिनी कलारी गोली बिस्कुट दुकान पर संचालित हो रही । जो यह सुनिश्चित करता हैं शराब ठेकेदार अपनी बिक्री बढ़ाने में किस हद तक गिर सकता हैं ।
बरेली शहर में आरोपी (1) जीवन धाकड़ के जनरल स्टोर से 24 पाव मेकडावेल नम्बर 1 व्हिस्की, (2 ) ग्राम ग्राम सिरवारा में आरोपी निहाल रायसिख से 8 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, (3) ग्राम सिरवारा में ही आरोपी सुनीता बाई से 7 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, (4) सिरवारा पहाड़ी किनारे से 30 लीटर अवैध हाथ भट्ठी मदिरा एवं प्लास्टिक के 6 ड्रमों में भरा गुड़ लाहन करीबन 660 किलोग्राम ज़ब्त कर मौके पर नष्ट किया (5 ) बाड़ी के वार्ड नम्बर 10 की आरोपी गीता बाईं से 5 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, (6 ) बाड़ी के वार्ड नम्बर 10 की ही आरोपी गिततो बाई से 7 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, (7) सेमरी कलां के आरोपी राजेश चौहान से 5 लीटर अवैध शराब, एवं (8 ) देहरी कलां के आरोपी पवन ठाकुर से 17 पाव देशी मसाला मदिरा ज़ब्त कर उक्त 8 प्रकरणों के 7 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया l आज की कार्यवाही में कुल 8 आपराधिक प्रकरण प्रकाश में आये, एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसकी पहचान न होने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 (क) तथा (च) के तहत हाल ही मे आबकारी उप निरीक्षक से सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किए गए वृत्त बरेली प्रभारी राजेश विश्वकर्मा द्वारा प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया , शेष 7 आरोपियों के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34-1 (क) के तहत कायम प्रकरण दर्ज किए गए l उक्तानुसार कार्यवाही में कुल 62 लीटर अवैध हाथ भट्ठी मदिरा, 24 पाव मेक डावैल नम्बर वन व्हिस्की, 17 पाव देशी मसाला मदिरा एवं 660 किलोग्राम गुड़ लाहन जप्त किया गया जिसका बाजार मूल्य रुपये 85,002/- आकंलित किया गया l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |     नहीं थम रहे औद्योगिक हादसे अब एसकेएस में श्रमिक की हुई मौत,बुढ़ापे का इकलौता सहारा भी छिना     |     51 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, 7 दिन तक श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन     |     मौसम का मिजाज बदला: तेज हवाओं संग बूंदाबांदी, फिर निकली तेज धूप     |     नरखेड़ा बना आस्था और विकास का केंद्र, प्राचीन मंदिरों में उमड़ती श्रद्धा, सुविधाओं में भी तेजी से सुधार     |     पुलिस चौकी एवं कर्क रेखा के पास यातायात पुलिस द्वारा की वाहनों की सघन चेकिंग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811