– ट्रक और बस के ड्राइबर हुए फरार
– यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
रायसेन। देर शाम भोपाल से सिलवानी जा रही एक यात्री बस कुसियारी के पास पहले से खड़े हुए ट्रक में पीछे से जा घुसी ।बस की रफ्तार अधिक तेज होने के कारण वह पीछे भूत तेजी से टकराई।

यात्री बस में लगभग 12 सवारियां घायल हुई हे।जिन्हें
रायसेन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।स्थानीय लोगों की सूचना पर मोके पर पुलिस पहुंच गई थी।
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा ।सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी हैंडॉक्टरों के मुताबिक़ कुछ यात्री ज्यादा घायल हैं।
बस और ट्रक दोनों के ड्राइवर मोके से फरार हो गए हे।