Let’s travel together.

भाई दूज पर जेल में बंद बंदियों से मिलने पहुंची उनकी बहनें, जेल प्रशासन ने किए थे आवश्यक इंतजाम

0 85

– शिवपुरी की सर्किल जेल में बंदियों से मिली उनकी बहनें

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में दीपावली पर्व के बाद भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी दौरान शिवपुरी में भाई दूज के उपलक्ष्य पर शिवपुरी सर्किल जेल में बंद बंदियों के लिए उनकी बहनें उनसे मुलाकात करने के लिए आई। बंदियों से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
ेजेल प्रशासन के निर्धारित दिशा निर्देशों के तह सर्किल जेल में बंद बंदियों से उनकी बहनों की मुलाकात कराई गई। यहां पर बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात की और उन्हें टीका लगाकर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सर्किल जेल शिवपुरी के अंतर्गत जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा और चांचौड़ा में बंदियों की खुली मुलाकात उनकी बहनों से कराई गई।
अपने भाइयों से मिलने के लिए आई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने भाइयों को टीका लगाया और मिठाई खिलाई। प्रत्येक बंदी के लिए यहां पर मुलाकात का समय अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किया गया था। मुलाकात सुबह 9:30 बजे से प्रारंभ हुई और जो 2:30 बजे तक चली। एक महिला चंद्रकांता ने बताया कि उनके भाई को एक केस में जेल में आना पड़ा लेकिन वह हर साल यहां पर अपने भाई को भाई दूज पर मिलने आती हैं। यहां पर अच्छी व्यवस्था की गई। एक महिला रामदुलारी ने बताया कि उन्होंने अपने भाई को टीका लगाया और मिठाई खिलाई।
शिवपुरी सर्किल जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि दीपावली की भाई दूज के लिए जेल प्रशासन के द्वारा यहां पर बंदियों की बहनों के लिए मुलाकात कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। इस विशेष अवसर पर भाई-बहन के पवित्र संबंध को सहेजने के लिए बंदियों से मिलने उनके परिजनों को सीमित व नियंत्रित व्यवस्था में प्रवेश की अनुमति दी गई।
जेल अधिकारियों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को पर्स, मोबाइल, नकदी या अन्य कीमती सामान लेकर जेल के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। साथ ही मुलाकात के दौरान केवल 250 ग्राम तक मिठाई, गजक या सोनपपड़ी ले जाई जा सकी। अन्य किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ भीतर ले जाना वर्जित रहा।
जेल प्रशासन द्वारा सभी बहनों के लिए पूजा थाल की व्यवस्था की थी, जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस व्यवस्था से बंदियों से मिलने के लिए आई बहने खुश नजर आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811