Let’s travel together.

पारिवारिक विवाद के चलते युवक फांसी के फंदे पर झूला

0 200

शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन 

तहसील में इन दिनों आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा मामला है। जब एक युवक फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। इससे पूर्व ग्राम बढ़गवां और शहरी क्षेत्र श्याम नगर में फांसी लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ताजा मामला ग्राम बांसादेही से सामने आया है जहां 28 वर्षीय युवक पंकज श्रीवास्तव ने किचन की म्याल से रस्सी बांधकर फांसी पर लटक गया।
घटना की जानकारी पंकज के भाई रिंकू उरू सोनू श्रीवास्तव ने पुलिस को देते हुए बताया वह माता-पिता और तीन भाई हैं एक भाई विदिशा में रहता है मां की तबीयत खराब होने से माता-पिता विदिशा दूसरे पुत्र के पास गए हुए थे घर पर दोनों भाई अकेले थे। सोनू श्रीवास्तव किराने की दुकान में रात को सो गया जबकि मृतक पंकज श्रीवास्तव घर पर ही था सुबह करीब 9:30 बजे उसने फोन लगाकर सोनू को बताया जल्दी घर आ उसकी आवाज में कड़कपन था । करीब 15 मिनट बाद जब सोनू घर पर पहुंचा तो भाई पंकज श्रीवास्तव को किचन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जांच अधिकारी संदीप पवार ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811