Let’s travel together.

मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

0 82

संतोष तिवारी, बालगंगाधर सेंगर ,कौशल केवट ने बढाया जिले का सम्मान

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र

कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर के रीडर पद पर पदस्थ श्री संतोष तिवारी को मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री तिवारी सहित अन्य नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ प्रदान किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मुकेश चतुर्वेदी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कलेक्ट्रेट मे पदस्थ श्री संतोष तिवारी को प्रांतीय सचिव, अनूपपुर जनपद मे पदस्थ श्री बालगंगाधर सेंगर को वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष एवं कौशल प्रसाद केवट को उप प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रदेश कार्यकारिणी मे अनूपपु्र जिले से तीन वरिष्ठ कर्मचारियों को स्थान मिलने से जिले का गौरव बढा है। जिले के गणमान्य लोगों , अधिकारियों- कर्मचारियों और शुभ चिंतकों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कर्मचारियों और जिले के हित मे कार्य करने की अपेक्षा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811