Let’s travel together.

मण्डीदीप पुलिस ने किया डेढ वर्ष पूर्व हत्या की सनसनीखेज घटना का खुलासा

0 64

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप थाना अंतर्गत दिनांक 11 अप्रैल 24 को अशोक कुमार पिता स्वर्गीय प्यारेलाल लोधी उम्र 32 साल नि०ग्रा पोलाहा को घायल अवस्था में उसके परिजन एम्स अस्पताल भोपाल ले गये जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित किया गयां। जिस पर से मर्ग क्रमांक 18/24 धारा 174 जाफौ० कायम कर जाँच में लिया गया।

मर्ग जाँच के दौरान पी०एम० रिपोर्ट परिजनों के कथन एवं स्वतंत्र साक्षियो एवं अन्य भौतिक साक्ष्य के आधार पर ज्ञात हुआ! कि मृतक अशोक कुमार पिता स्व. प्यारेलाल लोधी उम्र 32 साल नि०ग्रा पोलाहा घटना के दिन को शाम 04 बजे अपने घर से निकला था जिसकी किसी से लड़ाई हो गयी थी जिससे मारपीट के दौरान आयी चोटों के कारण उसकी मृत्यु हो हुई है!जिस पर से दिनांक 07/05/25 को थाना मण्डीदीप मे अपराध कमांक 178/25 धारा 302,34 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों के पतारसी के निरंतर प्रयास किये गये।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पंकज पाण्डे पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन कमलेश खरपुसे, अति० पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं श्रीमति शीला सुराना एसडीओपी  के निर्देशन मे थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व मे अनुभाग स्तर की टीम गठित की गई।

प्रकरण में तकनीकी साक्ष्य एवं भौतिक साक्ष्य, मुखबिर की सूचना के आधार पर को दिनांक 8/10/25 (1)- राजकुमार लोधी उर्म भण्डारी पिता महेश लोधी उम्र 27 साल नि० ग्राम समनापुर खुर्द (2)- रोहित लोधी पिता महेश लोधी उम्र 30 साल नि० गाम समनापुर खुर्द (3) अंकित लोधी पिता महेश लोधी उम्र 26 साल नि० ग्राम समनापुर खुर्द को गिर० किया जाकर मेमोरेण्डम लिया गया है! आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। माननीय न्यायालय द्वारा 03 दिवस का पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनीय भूमिकाः थाना प्रभारी रंजीत सराठे थाना मण्डीदीप थाना प्रभारी श्री विजय त्रिपाठी थाना सतलापुर थाना प्रभारी नूरगंज, तेजपाल बघेल उनि० अवनीश गिरी, उनि० पदमा बरकडे, सउनि वरूण सक्सेना, प्रआर० 64 नितिन, प्रआर० 621 भरतलाल साहू प्रआर0434 प्रदेश सिंह राजपूत, प्रआर0 622 संजय यादव, प्रआर० 591 सुनील वडे, आर 394 अशोक पांसे, आर० सौरभ दोहरे आर० 393 धर्मेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही। श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अधि०/कर्मचारियों को पुररूस्कृत करने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |     सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने का केंद्र, यहां से निकलेंगे राष्ट्र निर्माता: राज्यमंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811