– सभी हादसे बाइक सवारों के साथ मृतकों में एक संपादक भी
– थ्री लाइन की बीच की लाइन पर ही हुए हादसे मृतक नहीं पहने थे हेलमेट
सुरेंद्र जैन धरसीवा
रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे शुक्रवार को फिर एक हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी जिससे बाइक सवार मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई बीते तीन दिन में तीन हादसों में दो महिलाओं की व दो पुरुषों की मौत हो चुकी है मृतकों में एक दैनिक अखबार के संपादक भी सामिल हैं खास बात यह कि यह तीनों हादसे बाइक सवारों के साथ थ्री लाइन की बीच की लाइन पर हुए ओर मृतक हेलमेड भी नहीं पहने हुए थे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मृतक धनंजय कुमार साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 42अपनी मां श्रीमती पार्वती साहू पत्नी रामकुमार साहू को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एफजे 4351 से धरसीवा आ रहा था तभी अमर जवान पेट्रोल पंप के सामने बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 22 जे 7717 ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मारी और रौंद दिया जिससे मौके पर ही मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही धरसीवां पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्ट मार्डम के लिए लिए भेजा
दो दिन पहले ही महिला की मौत
रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा सिमगा सिक्स लाइन पर तीन दिन पहले आठ अक्टूबर को भी हादसे में एक महिला की मौत की घटना हुई जानकारी के मुताबिक मृतका नेहा सैन पति नर्सिंग सेन उम्र 24 निवासी मुरकुटा नांदघांट से 8 अक्टूबर की सुबह बाइक से अपने मायके सोन डोंगरी कबीरनगर जा रहे थे तभी धरसीवा चरोदा के बीच सिक्स लाइन पर अचानक बाइक फिसल गई जिसमें महिला को गंभीर चोट आई इलाज के दौरान नो एवं दस अक्टूबर की दरम्यानी रात्रि उसकी डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई मृतका के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई।

दबंग दुनिया के संपादक की मौत
रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर धरसीवा से सिमगा के बीच धरसीवा थाना क्षेत्र में बिलासपुर से रायपुर जाने वाली थ्री लाइन में तीन दिन के भीतर तीन हादसों में चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
दो दिन पहले रायपुर के दैनिक समाचार पत्र दबंग दुनिया के संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित की बाइक को भी हाइवा ने पीछे से टक्कर मारी थी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक संपादक आनंद प्रकाश दीक्षित अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एनके 7449 से सिमगा से रायपुर जा रहे थे तभी मोहदा ओवर ब्रिज के ऊपर ट्रक क्रमांक सीजी 04 पी डब्ल्यू 9027 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी और रौंद दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई
यातायात डीएसपी ने नहीं किया काल रिसीव
बढ़ती घटनाओं के बीच यातायात नियम क्या कहते हैं यह जानने के लिए इस प्रतिनिधि ने यातायात डीएसपी के सरकारी नंबर पर दो तीन बार काल किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ।
बीच की लाइन कार आदि छोटे वाहनों की
यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा काल रिसीव न करने के बाद इस प्रतिनिधि ने यातायात नियमों की जानकारी के लिए धरसीवा पुलिस से संपर्क किया
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि सिक्स लाइन में डिवाइडर के बाजू वाली लाइन ट्रक हाइवा आदि भारी वाहनों के लिए होती है बीच की लाइन कार बस आदि मध्यम वाहनों के लिए होती है और अंतिम लाइन दुपहिया वाहनों के लिए होती है
नियमानुसार यदि दुपहिया वाहन अपनी लाइन में चलें हेलमेड लगाकर चलें ओर मध्यम वाहन बीच में ही चलें तो दुर्घटनाओं की संभावनाएं नहीं रहती
*यातायात नियमों के व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता*
बढ़ते हादसों को रोकने समय समय पर यातायात जागरूकता अभियान तो चलाया जाता है लेकिन आज भी अधिकांश लोगों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं है यही कारण है कि वह नियमों का उल्लंघन करते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं
बढ़ते हादसों को रोकने सिक्स लाइन ओर फोर लाइन पर चलने के यातायात नियमों के व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है