Let’s travel together.

शिवपुरी-झांसी फोरलेन हाईवे पर कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, कार नदी में गिरी

0 91

– कार में सवार लोगों की जान ग्रामीणों ने पानी में कूद कर बचाई

-राजस्थान के कोटा का परिवार जा रहा था उरई बाबा जयगुरुदेव सत्संग में शामिल होने के लिए

– कार नदी के पानी में गिरी, ग्रामीणों ने बचाई जान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के झांसी फोरलेन हाईवे पर अमोला थाना क्षेत्र में एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार सिंध नदी के पानी में जा गिरी। इस कार में चार लोग सवार थे। कार को पानी में डूबते देख आसपास के ग्रामीणों ने इस कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। इस गाड़ी में कोटा राजस्थान का एक परिवार उरई उत्तर प्रदेश बाबा जय गुरुदेव सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहा था।

ग्रामीणों ने जान की बाजी लगाकर बचाई जान-

यहां पर यह हादसा हुआ वहां पर सिंध नदी 8 से 10 फिट तक गहरा पानी भरा है। इस दौरान कार को डूबता देख यहां के ग्रामीणों ने कार में सवार परिवार को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। ग्रामीणों ने आपस में सहयोग करके इस कार में बैठे कोटा निवासी शैलेंद्र सिंह हांडा, उनकी पत्नी रेखा कंवर और उनके बच्चे नोदिघ हांडा व देवदत्त हांडा को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपनी जान की बाजी लगाकर इन सभी लोगों को बाहर निकाला। कोटा निवासी शैलेंद्र सिंह हांडा अपने पूरे परिवार के साथ कोटा से उरई बाबा जयगुरुदेव के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे।

सिंध नदी के डैम में गिरी कार-

ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन पर कार अमोला पुल पार कर क्रेशर के पास पहुंची, पीछे से आई ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे कार डैम में गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण मनोज कलावत, गोपाल परिहार, सुखदेव लोधी, और राकेश मिस्त्री ने नदी में कूदकर डूबती गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। बाद में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एनएचएआई की लापरवाही के कारण आए दिन हो रहे हादसे-

जिस स्थान पर यह घटनाक्रम हुआ है वहां सिंध नदी पर अमोला पुल बना हुआ है। इस समय एनएचएआई द्वारा इस पुल के चौड़ीकरण और इसको ऊंचा करने का काम चल रहा है। इसी बीच एनएचएआई की लापरवाही के कारण इस फोरलेन पर रोज हादसे हो रहे हैं। इस अमोला पुल को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है इस दौरान यहां से जा रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह कार बेकाबू होकर पास में सिंध नदी के पानी में जा गिरी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811