Let’s travel together.

इंतजार खत्म, मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड और टाइम टेबल जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0 81

लंबे समय से एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग MPPSC ने मध्य प्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (MPPSC Mains) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी स्टेट सर्विसेज मेन्स 2022 परीक्षा अब 8 से 13 जनवरी 2024 तक आयोजित होंगी। परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। हालांकि 13 जनवरी को हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन का पेपर सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक होगा। इसमें कुल 10351 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है। पहले यह परीक्षा 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी।

एग्जाम शेड्यूल नोटिस 

बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 457 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर शामिल होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर एसएसई मेन्स 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 4: एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 5: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

एमपी स्टेट सर्विसेज मेन्स एग्जाम शेड्यूल 

8 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन – I
9 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन – II
10 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन – III
11 जनवरी 2024: सामान्य अध्ययन – IV
12 जनवरी 2024: सामान्य हिंदी एवं व्याकरण
13 जनवरी 2024: हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वाहन चालक की हत्या और 72 लाख के तांबे के तार चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम होगी सम्मानित     |     दो सनातनी बाबाओ में इस ‘दे दनादन’ के मायने? -अजय बोकिल      |     सांची विश्वविद्यालय में छात्रों ने सीखी मांडना चित्रकारी     |     बकाया वसूली के लिए बिजली कंपनी की कार्रवाई, दो गांवों के पांच कृषि ट्रांसफार्मरों की बिजली काटी     |     सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाओं का दौर शुरू, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दे रहे परीक्षा     |     सांची महोत्सव से पहले रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का सांची स्टेशन पर होगा ठहराव     |     हवाई हमले और धमाकों के बीच मची अफरा-तफरी, 8 घायल; पूरे शहर में हुआ ब्लैकआउट, पुलिस लाइन में हाई अलर्ट मॉकड्रिल     |     सेवा संवाद यात्रा’ में विकास और शिक्षा का संकल्प: विधायक ने दी कई सौगात     |     आचार्य विद्यासागर महाराज के पदारोहण दिवस पर होगा छत्तीसी विधान     |     समाधिस्थ मुनि श्री अक्षय सागर महाराज की विनयांजलि सभा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811