गांधी जयंती पर चला स्वच्छता अभियान, ‘सेवा स्वच्छता पखवाड़े’ का हुआ समापन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को नगर परिषद गैरतगंज द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी अवसर पर पखवाड़े भर से जारी ‘सेवा स्वच्छता पखवाड़े’ का भी समापन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बापू के विचारों और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इसके उपरांत, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, सीएमओ सुधीर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। विशेष रूप से गांधी प्रतिमा प्रांगण में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नगर को स्वच्छ रखने में दिन-रात योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, भाजपा नेता प्रकाश पठया, सुरेशचंद नायक, हरिकृष्ण गौर, महेंद्र तिवारी, पार्षद रामकृपाल श्रीवास्तव, जवाहर चंद्रवंशी, ओमकार चंद्रवंशी, मान सिंह भूरा, विनेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद खालिद, हीरानन्द जयनानी, ट्वींकल कीर, भगवान दास रजक, नप इंजीनियर पंकज जैन, निसार उद्दीन, अनवार खां सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को नगर परिषद गैरतगंज द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी अवसर पर पखवाड़े भर से जारी ‘सेवा स्वच्छता पखवाड़े’ का भी समापन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बापू के विचारों और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इसके उपरांत, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, सीएमओ सुधीर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। विशेष रूप से गांधी प्रतिमा प्रांगण में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नगर को स्वच्छ रखने में दिन-रात योगदान देने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, भाजपा नेता प्रकाश पठया, सुरेशचंद नायक, हरिकृष्ण गौर, महेंद्र तिवारी, पार्षद रामकृपाल श्रीवास्तव, जवाहर चंद्रवंशी, ओमकार चंद्रवंशी, मान सिंह भूरा, विनेश साहू, पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद खालिद, हीरानन्द जयनानी, ट्वींकल कीर, भगवान दास रजक, नप इंजीनियर पंकज जैन, निसार उद्दीन, अनवार खां सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।