Let’s travel together.

ग्राम पंचायत गढ़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई,विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

0 51

– सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की जनपद पंचायत ग़ैरतगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई है वहीं ग्राम सभा का आयोजन भी हुआ।
राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जी की 156 वी जन्मदिन जंयती का आयोजन ग्राम पंचायत गढ़ी के कार्यालय में आयोजित हुई ग्राम के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारि‌यो ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, पूर्व जनपद सदस्य खेमचंद चौरसिया, समाज सेवी मोहन जाटव, शिक्षक सुधीर चौरसिया एवं सचिव अभय सिंह गुर्जर ने विचार व्यक्त कर कहा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का अर्थ उनके मूलभूत आदर्शों, जैसे सत्य, अहिंसा, सादा जीवन, उच्च विचार, स्वदेशी, समग्र स्वच्छता, ग्राम स्वराज के ख्वाब को पूरा करना, और सर्वोदय को अपने जीवन में अपनाना है। इसके लिए सच बोलना, सभी के प्रति करुणा और शांति का भाव रखना, अनावश्यक खर्च से बचना, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और सभी के कल्याण के बारे में सोचना शामिल है।

इसके बाद गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन सरपंच सैयद मसूद अली पटेल की अध्यक्षता में हुई ग्राम विकास के सम्बन्ध में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए बैठक में बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, राजकुमार जैन, डाक्टर मुशता अली, पटवारी नन्दकिशोर अहिरवार,सह सचिव बृजमोहन जाटव, रवि चौरसिया, सैयद आफ़ताब अली, साथी लाल सेन, सैयद दाऊद अली पटेल, छोटे लाल अहिरवार, ज़ुबैर अली, सरवन प्रजापति, बलीराम आदिवासी, खेमचंद आदिवासी, नितिन माहेश्वरी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यार्थियों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ     |     शिवपुरी में शक्कर 75 रुपये किलो, 5 दिन में 20 रुपये की तेजी से किचन का बजट बिगड़ा     |     रियायशी इलाकों में गंदगी फैलाते सुअर स्वच्छता को दिखा रहे ठेगा      |     संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 जयंती के अवसर पर आयोजित होगी कलश वंदन यात्रा      |     राखी के रिश्ते को किया कलंकित, 16 साल की नाबालिग का बनाया वीडियो     |     दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811