Let’s travel together.

सहरिया छात्रावास के बालकों को स्वदेशी झालर बनाने का दिया गया प्रशिक्षण, बच्चों को स्वावलंबी बनाने का संकल्प

0 124

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी 
शिवपुरी में सेवा भारती की ओर से संचालित सहरिया बनवासी बालक छात्रावास के बच्चों को स्वदेशी झालर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ।
जिसके माध्यम से स्वावलंबन का एक तरीका सिखाया गया। इस प्रशिक्षण में बताया गया कि किस प्रकार हम अपने द्वारा बनाई हुए झालरों से अपना छात्रावास, अपना घर, अपना ग्राम एवं नगर प्रकाशित कर सकते हैं ।
इन सभी नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा झालर बनाई गई जिससे उनके मन में प्रसन्नता एवं स्वाभिमान का भाव जागृत हुआ ।
यह प्रशिक्षण सेवा भारती के विभाग समन्वयक श्री अर्जुन सिंह दांगी द्वारा दिया गया इसमें छात्रावास के 55 भैया सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विभाग समन्वयक ने कहा कि हम सब मिलकर के प्रयास करें तो बड़े से बड़ा कार्य भी सरल हो सकता है जिस प्रकार आज हम सब ने मिलकर इस कार्य को संपन्न किया इसी तरह अपने जीवन में नए-नए प्रयोग करते हुए आगे बढ़ना है आगे आने वाला समय भारत का होने वाला है हम सभी ने मिलकर जो सपना देखा है “जग सिर मोर बनाए भारत वह बल विक्रम दे” उसको पूर्ण करने के लिए हम सभी आगे बढ़े और वह दिन दूर नहीं होगा जब भारत माता विश्व गुरु के आसन पर पुनः आरुण होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811