Let’s travel together.

रेत से भरे डंफरो पर की चालानी कार्रवाई ,डंपर मालिकों में मचा हड़कंप

0 105

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन जिले में तेज रफ्तार दौड़ रहे रेत गिट्टी से भरे डंफरो द्वारा आए दिन किए जा रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सदालतपुर जोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगभग 40 डंफरो को रोककर उनके पेपर चेक किए गए। जिसमे 15 डंफरो पर और ओवर लोड और पेपर पूरे नही होने के कारण किया गया जुर्माना।
Vo1-रायसेन जिले मैं तेज रफ्तार दौड़ रहे डंफरो के कारण हो रहे हादसों को नियंत्रित करने के लिए रायसेन ज़िला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में सदालतपुर जोड़ पर लगभग 40 डंफरो को रोका गया उनके पेपर चेक किए गए। जिसमे लगभग 15 डंफरो पर पेपर पूरे नही होने और ओवरलोड की कार्रवाई की गई।

आपको बता दें की विगत 8 जून की सुबह 5 बजे तेज रफ्तार डंपर ने गमी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। जिसमे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी थी।इसके बाद पुलिस द्वारा तेज रफ्तार डंफरो पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि विगत एक माह में दम पूरा द्वारा लगभग 1 दर्जन से अधिक एक्सीडेंट किए गए ।जिनमें आम जनता को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा ।इस कारण ही तेज रफ्तार डंफरो के कारण हो रहे हादसों पर नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान शुरू किया गया है ।जिसमें तेज रफ्तार डंफरो पर ओवरलोड और पेपर पूरे नहीं होने की कार्यवाही की गई है जो आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811