Let’s travel together.

फिट इंडिया पहल के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल इवेंट का हुआ आयोजन

0 106

– पोलो ग्राउंड कलेक्ट्रेट परिसर से शुभारंभ किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुऱी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2019 में फिट इंडिया अभियान का शुभारंभ किया गया था। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन में फिटनेस को एक अभिन्न अंग बनाना है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए खेलो इंडिया योजना की फिट इंडिया पहल के अंतर्गत शिवपुरी में साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार को यह आयोजन हुआ।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में माननीय कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन एवं शुभम दागोड़े जिला आबकारी अधिकारी एवं नोडल जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के मार्गदर्शन में संडे ऑन साइकिल इवेंट का आयोजन पर्यटन नगरी शिवपुरी में किया गया । सन्डे ऑन साइकिल इवेंट का आयोजन फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज़ थीम पर किया गया।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से असिस्टेंट नोडल सौरभ गौर, जिला पर्यटन प्रबंधक देव सोनी, ऑफिस प्रभारी रामपाल कुशवाह, गिरीश मिश्रा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यारूप से पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती , शिक्षा विभाग से मनोज निगम ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, शिशुपाल रघुवंशी जूडो कोच ब्लॉक यूथ कोऑर्डिनेटर खेल एवं युवक कल्याण विभाग, चंद्रशेखर वेंमटे जिला खेल अधिकारी, सुजीत करोसिया,पवन शर्मा, रज्जाक खान, मकसूद खान, अजय सांखला आदि पेडलर्स मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त राजेश हेनरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोप     |     डॉ राकेश सिंह जादौन बने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष     |     अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार     |     28 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद शिक्षिका प्रेमलता दुबे का भावभीना सम्मान व विदाई     |     20 दिन में सांची को मिलेगा पानी: सहायक आयुक्त का निरीक्षण, 20 करोड़ की योजना के निर्देश     |     बुद्ध पूर्णिमा पर सांची में भव्य आयोजन     |     शान्वी ने किया परिवार और छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित     |     सचिव आवास में चल रहा अन्नपूर्णा भवन कलेक्टर से की नए भवन की मांग     |     मध्यप्रदेश के शिल्प का फ्रांस में गूँज रहा है नाम : ‘फ़ोयर डे पेरिस’ में लहरा रहा है ‘बाग प्रिंट’ का परचम     |     खेल प्रतिभाओं का समर कैंप का प्रारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811