विदिशा । यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का आयोजन से शुरू किया जिसमें आज प्रथम दिवस श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर वाले बेतवा नदी के घाट और किनारों पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन के साथ स्वच्छता अभियान चलाया एवं पार्क में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बेतवा नदी में विसर्जन किए हुए बिना गले पीओपी से निर्मित गणेश मूर्ति व अन्य पूजन सामग्री को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पानी से बाहर निकाला स्वच्छता अभियान की समाप्ति पर विदिशा नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

इसी क्रम मे रविंद्र नाथ टैगोर भवन में स्वस्थ शिविर का शासकीय आयोजन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय उदय प्रताप सिंह, विधायक मुकेश टंडन के साथ दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान बेस नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा वेत्रवती नगर मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री ढोलखेड़ी मंडल अध्यक्ष अंकित दुबे मनोज पंजवानी शामिल हुए व
युवा मोर्चा द्वारा जिला अध्यक्ष देवेश मीणा गौरव माहेश्वरी द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया।

सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष निरपत सिंह कुशवाहा संतोष शर्मा पंकज पांडे राजकुमार राय कमलेश छत्रपाल शर्मा भाजपा नेत्री मंजरी जैन महामंत्री राम प्रसाद पासी महामंत्री सुनील साहू महामंत्री विकास भट्ट सूरज किरार शिवेंद्र दांगी तीरथ कुशवाहा राजू शर्मा कमेलश सूर्यवंशी बृजेन्द्र पप्पू सरदार वीरेंद्र किरार प्रदीप रघुवंशी सुधीर जैन मनीष वर्मा लियाकत खान कल्लू , शिवेंद्र डांगी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंडल के पदाधिकारी एवं नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के महामंत्री सुनील साहू द्वारा दी गई.