विदिशा। श्री हरि वृद्ध आश्रम विदिशा में ब्रह्माकुमारी सेंटर बालाजीपुरम की सपना दीदी द्वारा प्रकाशमणि दीदी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन अरुण कुमार सोनी एवं मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सपना दीदी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन भाई जी लक्ष्मण सिंह जी ने किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सुश्री सपना दीदी ने मुख्य अतिथि के रूप में भगवान श्री कृष्ण के कर्मयोग ध्यानयोग और मित्रता विषय पर बुजुर्गों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लायन अरुण कुमार सोनी ने प्रकाशमणि दीदी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बारे में सार गर्भित जानकारी सभी को प्रदान की।
वृद्ध आश्रम के सुमन कक्ष में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्री राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की और उनका रूप धारण कर रास लीला का मंचन किया । इस अवसर पर बुजुर्गो ने जमकर रास रंग नृत्य में भाग लिया। पूरा माहौल आनंद मय हो गया। चारों ओर हर्षोल्लाह छा गया। वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने अलौकिक आध्यामिक आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारी सेंटर द्वारा प्रसाद स्वरूप मिष्ठान एवं फलों का वितरण किया गया। आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा संचालक वेद प्रकाश शर्मा ने सभी का आभार माना।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post