सुरेंद्र जैन धरसीवा
कूंरा नगर में धरसीवा पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाही की ओर आधा दर्जन संदेहियों को गिरफ्तार कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
दरअसल धरसीवा से करीब चार किलो मीटर की दूरी पर स्थित कूंरा नगर में सरकारी शराब दुकान पहले से ही मौजूद है जहां से शराब के शौकीन शराब खरीदकर पीते हैं इसके बाद भी वहां अवैध शराब बिकने की शिकायत भाजपा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कुछ पार्षदों ने धरसीवा पुलिस थाना में की थी जिसमें कुछ लोगों पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया था
टी आई राजेंद्र दीवान ने बताया कि अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस ने कूंरा मे ताबड़तोड़ कार्यवाही की नगर पंचायत अध्यक्ष ओर पार्षदों ने जो नाम दिए थे उनकी घेराबंदी कर उन संदेहियों को पकड़कर तलाशी भी ली लेकिन उनके पास अवैध शराब न मिलने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।