Let’s travel together.

बकस्वाहा  में सेवा पखवाड़ा की कार्ययोजना बनी

0 109

अभिषेक असाटी बकस्वाहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा मंडल बकस्वाहा नगर की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप खरे ने की। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में सेवा पखवाड़ा को सेवा, समर्पण और जनसंपर्क का महाअभियान बनाने का संकल्प लिया गया। विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियाँ तय की गईं। महिला मोर्चा को स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान का दायित्व सौंपा गया, जबकि युवा मोर्चा खेलकूद प्रतियोगिताओं और मोदी मैराथन का संचालन करेगा। आईटी सेल कार्यक्रमों का व्यापक सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार करेगा, वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निगरानी और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई।

इस पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, मोदी प्रदर्शनी, विकासशील भारत निर्माण प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिताएं और मोदी मैराथन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 75 पौधे लगाए जाएंगे और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।

मंडल अध्यक्ष संदीप खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और त्याग का प्रतीक है, और सेवा पखवाड़ा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का ऐतिहासिक अवसर बनेगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में सेवा पखवाड़ा को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष किरण सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय कुमार जैन, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव, उपाध्यक्ष बलभद्र राय, बलराम विश्वकर्मा, उपेंद्र ठाकुर, श्रीराम यादव, महामंत्री महेंद्र नापित, बहादुर सिंह लोधी, राव साहब परमार, कपिल तिवारी, हरिराम पटेल सहित मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र परमार, महामंत्री प्रियांशु रावत, हनुमत लोधी, प्रवक्ता पवन गंधर्व, नीलू सोनी, बृजेश महाराज, लकी राय तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |     शिवपुरी में दुस्साहस: अवैध उत्खनन रोकने गई राजस्व टीम को दी गोली मारने की धमकी       |     सेवा दिवस के रूप में मना उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, वैश्य महासम्मेलन ने की सेवा     |     लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय: कोरबा प्रेस क्लब में विधायक अनुज शर्मा ने साझा कीं आपातकाल की भयावह यादें     |     35 से 40 गांवों की सेहत भगवान भरोसे, दीवानगंज अस्पताल में एक डॉक्टर पर पूरा सिस्टम, मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर     |     जून खत्म होने को, बारिश का इंतजार: दीवानगंज के किसान चिंतित, धान रोपाई अटकी     |     बालमपुर घाटी में बड़ा हादसा टला, चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी क्रेन मशीन, कुलहड़िया मोड़ पर बाइक सवार खेत में गिरा     |     नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811