Let’s travel together.

दश लक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म हर्ष और उल्लास के साथ मनाया

0 102

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में  भव्य जिनमंदिर में उत्तम त्याग धर्म हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रात: श्री जिनेन्द्र अभिषेक, पूजन के पश्चात दशलक्षण महामंडल विधान का आयोजन विधानाचार्य पंडित दीपक धवल के नेतृत्व में किया गया।

जयपुर से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान डॉ. शांति कुमार पाटिल जयपुर के मार्मिक व्याख्यानों का लाभ सभी को मिला। जीवन में जो भी पाप पूर्वक कमाया है, उसे सहर्ष छोड़ देना ही उत्तम त्याग है। जो व्यक्ति अपनी इच्छाओं को सीमित कर लेता है, वह अपनी अतिरिक्त वस्तुओं को त्यागने लगता है और उत्तम त्याग धर्म उसके भीतर प्रकट हो जाता है। त्यागी व्यक्ति किसी को कुछ देने के बाद यह भाव मन में रखता है कि जो मैंने दिया वह आपके लिए नहीं बल्कि स्वयं के पुण्य अर्जन के लिए ही किया। ऐसा ही भाव त्यागी व्यक्ति रखता है कि वह जो भी कर रहा है, अपने लिए ही कर रहा है, अपने कल्याण के लिए ही कर रहा है।

कार्यक्रम में भोपाल, विदिशा के अतिरिक्त सागर, टीकमगढ़, दमोह, कटनी, बुरहानपुर, औरंगाबाद, अकोला आदि देश के विभिन्न स्थानों से पधारे हुए साधर्मी प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811