देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर परिषद प्रशासन द्वारा गणेश जी का कम्पोजिट पीट अर्थात मटका खाद द्वारा गीला कचरा अर्थात फूल एवं पत्तियों से खाद बनाने की प्रक्रिया के तहत वार्ड नं 9 के नवयुवकों ने अपनाकर गणेश पंडाल में उपस्थित गगन सिंह लोधी सहित समीती कार्यकर्ताओं ने सांची को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया एवं लोगों को सांची को स्वच्छ रखने का संदेश दिया इस गतिविधि मे आस्था सामाजिक कल्याण समिति ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर वासियों को जागरूक किया इसके साथ ही नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधि भी चलाई इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद थे।