Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर कार अनियंत्रित होते हुए पेड़ से टकराई, स्टेयरिंग फेल होने से हुई दुर्घटना

0 82

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी से लेकर कर्क रेखा दीवानगंज तक तीन दिन में 6 किलोमीटर मार्ग पर 6 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अभी तक चार लोग घायल हो हुए थे। वही बुधवार देर रात को भी भोपाल से विदिशा की तरफ जा रही कार पुरानी चौकी दीवानगंज के सामने अनियंत्रित होते हुए पेड़ से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात भोपाल से विदिशा छतरपुर की तरफ जा रही क्रमांक एमपी 16 सीबी 7907 जैसे ही पुरानी चौकी दीवानगंज के सामने पहुंची तो गड्ढे और जानवर को बचाने के चक्कर में कार ड्राइवर ने कार रॉन्ग साइड मोड दी जिससे कार अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे 5 फीट गहरी खाई में उतरते हुए हुकम चंद कुशवाहा के खेत में लगे तार और पत्थर के दो चिरे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। जिससे कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार में दो लोग सवार थे जिनको मामूली सी चोट आई है।
2 दिन पहले भी एक ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया था। जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे उतर गया था जिससे हाईवे 18 पर जाम की स्थिति बन गई थी।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है बल्कि 3 महीने के अंदर ही 80 दुर्घटना से ज्यादा हो चुकी है जिनमें 80 से ज्यादा राहगीर घायल हुए तो वही तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811