Let’s travel together.

शिवपुरी में जिला जिला युवा संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ, 633 युवाओं का चयन

0 161

– 22 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 633 युवाओं का चयन किया गया

– चयनित युवकों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में रोजगार कार्यालय, उद्योग विभाग और अन्य विभागों के साथ मिलकर जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन अशासकीय रेडिएंट आईटीआई केंद्र पर किया गया।
इस युवा संगम कार्यक्रम के दौरान निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 633 युवाओं का चयन किया गया। चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए गए। इसके अलावा इस युवा संगम कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजना के तहत 759 हितग्राहियों को 3.42 करोड़ का हितलाभ वितरण किया गया। इस जिला युवा संगम कार्यक्रम में आए युवाओं ने कहा कि इस तरह से शिविर लगातार आयोजित होने चाहिए।

रेडियेंट आईटीआई केंद्र के संचालक शाहिद खान ने बताया कि इस तरह के शिविरों के आयोजन का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके और उनके करियर के लिए मार्गदर्शन दिया जा सके। इस शिविर में भाग लेने के लिए आई प्रियल अग्रवाल ने बताया हर किसी को शासकीय नौकरी नहीं मिल सकती इसलिए प्राइवेट जॉब भी अच्छा मिल जाए तो उसके लिए प्रयास करना चाहिए इसलिए वह यहां पर जॉब की तलाश में आई हैं। युवा राधे कुशवाह ने बताया कि इस तरह के कैम्प लगातार आयोजित किए जाते रहने चाहिए क्योंकि इससे कैरियर मार्गदर्शन में मदद मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811