Let’s travel together.

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पहले दिन पर्यूषण पर्व  मनाया गया

0 136

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के पहले दिन गुरुवार को पूजा अर्चना और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर स्थान वासी जैन समाज के धर्म बंधुओ ने भाग लिया। पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की।श्री शांति दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के पहले दिन बड़े उत्साह और धूमधाम से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान शांतिनाथ भगवान का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा जैसी पूजाएं की गईं। मंदिर में विशेष सजावट की गई और श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिससे भक्तिमय माहौल बना और आत्मा की शुद्धि पर ध्यान केंद्रित किया गया।पर्युषण पर्व जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें लोग अपने द्वारा किए गए गलत कर्मों और पाप दोष के निवारणार्थ एक दूसरे से क्षमा मांगते हैं। यह पर्व 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा। इसमें लोग तप, ध्यान और त्याग का पालन करते हैं। पहले दिन को उत्तम क्षमा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें लोग अपने स्तर से क्षमा मांगते हैं।श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भोपाल पंचायत कमेटी के अंतर्गत आता है। पुजारी सुरेश जैन द्वारा बताई गई की इस मौके पर सभी भक्तगण उपस्थित हुए। भोपाल संजय जैन देहरी महेश जैन, अजय जैन अंबाडी से विजय जैन ,महेश जैन ,सुनील जैन, राजकुमार जैन ,ऋषभ जैन, पूजा में सम्मिलित

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811