सुरेंद्र जैन धरसीवा
सांकरा सिमगा सिक्स लाइन पर देवरी के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पार करते हुए रांग साइड पहुंच गया ओर विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी जिससे ट्रेलर सवार चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब रायपुर से बिलासपुर की ओर अनियंत्रित रफ्तार से जा रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 पीटी 5405 ने देवरी के समीप सिक्स लाइन का डिवाइडर पार करते हुए बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक एनएल 01 एजे 1089 को जोरदार टक्कर मारी जिससे ट्रेलर में सवार चालक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वही घटना के बाद दोनों ट्रेलर सड़क पर आने से जाम के हालात बन गए सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस थाना से ब्रजकिशोर दीक्षित राजेश यादव अभिषेक शर्मा मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल चालक परिचालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अंबेडकर अस्पताल भेजा ओर सिक्स लाइन पर पड़े दुर्घटना ग्रस्त दोनों ट्रेलर वाहनों को जेसीबी एवं हाइड्रा की मदद से हटवाकर यातायात सुचारु किया