Let’s travel together.

15 वर्षीय नाबालिक ने की आत्महत्या

0 373

असलम खान सिलारी हरदा 

सिराली थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी 15 वर्षीय नाबालिक अमित वीले पिता सुनील वीले ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली परिजन उसे गंभीर हालत में सिराली से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

मृत्यु के कारणों की जांच

जिला अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद इरफान ने बताया कि युवक को अत्यंत गंभीर हालत में लाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि उसने सल्फास की गोली खाई थी, लेकिन वास्तविक स्थिति का पता सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा मृतक के भाई ने बताया कि अमित कक्षा 10 वीं का छात्र था। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि नाबालिक ने सल्फास की गोली क्यों खाई इस घटना ने नगर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और नाबालिक की मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811