Let’s travel together.

खुनखुन बाग वाले हनुमान मंदिर पर चल रही राम कथा और सीताराम महायज्ञ में बरस रहा रामरस

0 80

मन के सच्चे प्रेम से वशीभूत होकर प्रभु श्री राम ने शबरी के झूठे बेर खाए- पंडित रामकृष्ण महाराज

सी एल गौर रायसेन

नगर के श्रीजी सिटी कॉलोनी स्थित खुन खुन बाग वाले हनुमान मंदिर स्थल पर श्री राम कथा एवं सीताराम महायज्ञ का आयोजन चल रहा है जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु
महायज्ञ और राम कथा को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं, कथा में सर्वाधिक संख्या माता एवं बहनों की देखी जा रही है ।

गुरुवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर तुलसीकृत रामायण जी पर आधारित भगवान शंकर पार्वती, भगवान राम शबरी प्रसंग एवं हनुमान जन्मोत्सव के बारे में राम कथा वाचक पंडित राम कृष्ण महाराज ने कथा का वाचन करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में राम कथा का बड़ा महत्व है जिस व्यक्ति ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र को अपने जीवन में उतार लिया तो उसका इस दुनिया से बेड़ा पार हो सकता है। कथा वाचक महाराज श्री ने भगवान शंकर और पार्वती के बीच प्रसंग की कथा का बखान करते हुए कहा कि भगवान श्री राम के चरित्र के बारे में बताया कि माता पार्वती भगवान शिव से कई प्रश्नों का उत्तर पूछती हैं राम कथा एक ऐसी कथा है जिसका पार पाना हर किसी की बस की बात नहीं है भगवान शंकर जी माता पार्वती जी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें विस्तार से बताया।

कथा वाचक पंडित रामकृष्ण महाराज ने भगवान राम और शबरी के बीच प्रेम की गाथा को सुनाते हुए कहा कि भगवान के प्रति सच्चा प्रेम होना चाहिए भगवान धन के नहीं भाव के भूखे होते हैं जिस प्रकार से माता शबरी ने भगवान राम के लिए प्रेम पूर्वक मीठे बेर खिलाएं और भगवान ने भी प्रेम से शबरी के भीतर मन की बात समझते हुए प्रेम पूर्वक बेर खाए, इस दौरान सबरी भगवान राम को अपने बीच पाकर खुश हो जाती है और प्रभु श्री राम भी शबरी का उद्धार कर देते हैं।

राम कथा में श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव कथा पंडाल में धूमधाम के साथ मनाया। कथा विसर्जन के पश्चात महा आरती का आयोजन एवं प्रसादी का वितरण श्रद्धालुओं के लिए किया गया इस दौरान कथा वाचक रामकृष्ण महाराज द्वारा संगीतमय भजनों को सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूमने को मजदूर हो गए। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान राम और हनुमान जी महाराज की जय के साथ जय जय सियाराम श्री सीताराम के जयकारे लगाए । आयोजित राम कथा और सीताराम महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811