Let’s travel together.

स्वरोजगार मेले में 261 युवाओं ने कराया पंजीयन, 110 को मिली नौकरी

0 184

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के विकासखंड गैरतगंज में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ‘आजीविका युवा संगम स्वरोजगार मेले’ का आयोजन किया गया। इस मेले में कुल 261 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 110 को विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही नौकरी के लिए चयनित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नीतू जैन और नोडल अधिकारी के रूप में जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पूजा जैन उपस्थित थीं। मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में सेंट आर सिटी रायसेन, नवभारत फर्टिलाइजर, सागर मैन्युफैक्चर, होम हेल्थ सेंटर, वाल्वो आयशर, मंडीदीप की कई औद्योगिक इकाइयां और गुजरात का आईपीएस ग्रुप शामिल था।
इस दौरान स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। मेले में 931.2 लाख रुपये का ऋण भी वितरित किया गया, जिससे युवा अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

इस सफल आयोजन में जिला रोजगार अधिकारी ए.बी. खान, आईटीआई गैरतगंज के प्राचार्य महेंद्र सिंह गौड़, एलडीएम श्री प्रताप सिंह और जिला उद्योग केंद्र के अरविंद दागी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें प्रेरित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811