Let’s travel together.

एवीपी के कार्यकर्ता ने लगातार कॉलेज में अवव्यस्था को लेकर किया हंगामा

0 248

 

प्राचार्य लगातार रहते हैं गायब
सिलवानी कॉलेज चल रहा है रामभरोसे

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

। सिलवानी में महाविद्यालय तो कई वर्षों से लेकिन जहां पहले छात्र शिक्षकों की कमी को लेकर लगातार ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन करते थे। जिसको प्रशासन के द्वारा पूर्ण किया गया ।जिसमें अब पर्याप्त मात्रा में शिक्षक तो पहुंच गए लेकिन उनका कालेज आना शायद उनको अच्छा नहीं महसूस होता ।यही कारण है कि लगातार कॉलेज मात्र 1 घंटे ही खुलता है। और उसके बाद शिक्षक अपने घर को रवाना हो जाते हैं। जहां छात्रों के आगामी महीनों में परीक्षा आने शिक्षण कार्य में पिछड़ने की वजह से परेशानी हो रही हैं ।
आज जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रवास सिलवानी में नगर में था जिसको लेकर जब सिलवानी महाविद्यालय पर पहुंचे तो वहां अवस्थाओं का भंडार दिखाई दिया। जिस पर प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों ने जब हंगामा किया तो सिलवानी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां एसडीएम रवीश कुमार ने तत्काल अपने रीडर एवं तहसीलदार को भेजकर मौके पर पंचनामा बनाया। वही मौके पर सिलवानी थाना प्रभारी भरत सिंह व अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे ।
छात्रों ने अपनी अपनी समस्याएं भी बताई
प्राचार्य का भोपाल से सिलवानी आना जाना रहता है । 2. यह कि महाविद्यालय में बच्चों को पीने के पानी की समस्या रहती है उनको गंदा पानी पीना पड़ता है । वही बच्चों के लिए तो बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है इसमें छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाती है लेकिन शिक्षकों का आना-जाना अपने हिसाब से चल रहा है जहां बच्चे तो 11:00 बजे महाविद्यालय पहुंच जाते हैं। लेकिन शिक्षक अपनी मर्जी के अनुसार 12:00 और 1:00 बजे तक आते हैं ।
एक विषय या 1 चैप्टर पढ़ाने के बाद वापस अपने घर की ओर रवानगी पकड़ लेते हैं ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकार में बना हुआ है । उत्सव का आयोजन भी फार्म के 600 लिये लिए है।

नहीं खुलती लाइब्रेरी बच्चे होते परेशान

जैसा कि कॉलेज के अंदर लाइब्रेरी तो बनी है जहां प्रशासन के द्वारा मोटी रकम तो प्रशासन द्वारा ली जाती है लेकिन जब पदाधिकारियों के द्वारा लाइब्रेरी का दरवाजा खोला गया तो वहां पर पुस्तकें धूल खाती हुई दिखाई दी, बच्चों ने बताया कि हफ्ते में एक दिन लाइब्रेरी आधे घंटे के लिए खोली जाती है जिसमें बाद उसको बंद कर दिया जाता है ऐसे में हम सब कैसे पढ़ाई कर सकेंगे।

कॉलेज में शादी एवं फंगसन के भी लगाए आरोप

छात्रों के द्वारा यह भी आरोप लगाया कि जहां शासन प्रशासन द्वारा शासकीय भावनाओं को शादी एवं अन्य आयोजनों के लिए रोक लगाई गई है लेकिन उसके बाद भी कालेज प्रशासन के द्वारा इसमें ग्राउंड में शादी एवं अन्य फंक्शन भी कराए जाते हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि इस कॉलेज को गार्डन की भूमिका में कालेज प्रशासन द्वारा निभाया जा रहा है।

वही मीडिया से छुपाई गई जानकारी

जब मीडिया के द्वारा पूछा गया कि कालेज के प्राचार्य का कक्ष कौनसा है तो उनको दूसरा शिक्षकों वाला कक्ष दिखाया गया। लेकिन जब शासन प्रशासन एवं प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा पूछा गया कि कालेज में प्राचार्य जी कहां बैठते हैं तो उसके बाद कालेज प्राचार्य का कक्ष खोला गया। जहां पर साफ दिखाई दिया गया कि मां सरस्वती के चित्र पर भी धूल एवं जाले जमे हुए हैं। प्राचार्य की कुर्सी भी धूल खाती हुई दिखाई दी इससे साफ जाहिर होता है कि प्राचार्य महोदय महीने में कुछ दिन के लिए ही कॉलेज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
गंदगी का लगा अंबार
जहां कालेज प्रशासन के द्वारा सफाई कर्मचारी रखे गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी छात्रों ने बताया कि उनको कॉलेज में आने के बाद स्वयं डेस्क एवं टेबल ओं को कपड़े से साफ कर कर बैठना पड़ता है ।वहीं पानी के साथ साथ ही कॉलेज में पूर्णता गंदगी का अंबार लगा हुआ है कहीं भी साफ सफाई नहीं दिखाई दी।

इस अवसर पर संयम सराठे- प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य ,अंकित पटेल- जिला संयोजक,आदित्य बाजपेई-नगर मंत्री,जय यादव- भाग संयोजक,नीता पारासर ,रीतेश कुशवाह,शुभम ,हर्षित सैनी, अभिजीत कुशवाह मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811