Let’s travel together.

विद्या विहार कॉलोनी के नाम से विकसित अवैध कॉलोनी को कारण बताओ नोटिस

0 118

असलम खान सिराली हरदा

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के नगर सिराली में विद्या विहार कॉलोनी के नाम से विकसित अवैध कॉलोनी में बिना सक्षम अनुमति के भूखण्ड विक्रय किये जाने, कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराये जाने, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने, आंतरिक विकास कार्य एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं पाये जाने, कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में पानी जमा होने एवं उससे बीमारी का खतरा होने की स्थिति पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से कॉलोनी में विकास कार्य को रोककर कालोनाइजर रामकृष्ण एवं आनन्दराम पिता रामनारायण गुर्जर को समक्ष में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का नोटिस दिया है। अनुपस्थिति की दशा में संबंधित के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। हमारे द्वारा पूर्व में भी अवैध कानून के समाचार प्रकाशित किया जा चुके हैं आज कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल अवैध कॉलोनी कारण बताओ नोटिस जारी किया है सिराली की विद्या कॉलोनी के अलावा भी हरदा में कई अवैध कॉलोनी का निर्माण कर जारी है इनको भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की जरूरत है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811