Let’s travel together.

हाई स्कूल में साइकिल वितरण का कार्यक्रम हुआ

0 125

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय हाई स्कूल खोहा में  निशुल्क साइकिल वितरण वितरण हुई। जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्राम पंचायत खोहा सरपंच  एवं सरपंच संघ अध्यक्ष  कालूराम मीणा ,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती निशिता जैन, संस्था के शिक्षक  लखन सिंह मीणा तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सत्र 2025-26 की निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत साइकिलों का वितरण कक्षा नवमी की 18 छात्र-छात्राओं को किया गया।

बता दें कि निःशुल्क सायकिल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत विद्यार्थी जो कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत है, तथा वह जिस ग्राम का निवासी है उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय/हाई स्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/शहर के शासकीय स्कूल में जाता है, उसे निःशुल्क सायकिल वितरण योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाता जा रहा है। इस योजना का लाभ छात्र को कक्षा 9 वीं में प्रथम प्रवेष पर एक ही बार मिलेगा अर्थात कक्षा 9 वीं में पुनः प्रवेष लेने पर उसे सायकिल की पात्रता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त ऐसे मजरे /टोले जिनकी दूरी विद्यालय से 2 कि.मी. से ज्यादा है तो ऐसे मजरे टोले से विद्यालय में आने वाले छात्रों को भी सायकिल दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजाओं की शिकारगाह से विश्व प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व तक, बांधवगढ़ की बेमिसाल संरक्षण यात्रा     |     महाकाल ढाबा तिराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर के पिछले टायर के नीचे दबने से बाइक सवार की मौत     |     मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811