Let’s travel together.

रायपुर पुलिस ने बरामद किए पचास लाख के गुम मोबाईल

0 142

सुरेंद्र जैन रायपुर
रायपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए पचास लाख रुपए कीमत के मोबाइल झारखंड बिहार सहित अन्य राज्यों से बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए।
जानकारी के मुताबिक गुम मोबाईल फोन की बरामदगी सुनिश्चित करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन को ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 250 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग – अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 250 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 50 लाख रूपये बरामद कर  मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।

गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर वर्तमान में चला रहे मोबाईल धारक से गुम होने की मोबाईल उसके द्वारा चलाये जाने की जानकारी देकर उसे सायबर सेल रायपुर में जमा करने कहने पर मोबाईल धारक द्वारा मोबाईल फोन को बंद भी कर दिया जाता था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाईल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया। उसके पश्चात् अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाईल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। इस दौरान कुछ मोबाईल धारको को गुम मोबाईल चलाये जाने के बारे में बताये जाने पर उनके द्वारा स्वयं से भी कुरियर कराया गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाईल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उ.प्र., उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार सहित अन्य राज्यों से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

वर्ष 2025 में अब तक 01 करोड़ 10 लाख रूपये कीमत के कुल 550 नग गुम हुए मोबाईल फोन को मोबाईल फोन स्वामियों को वापस किया गया है।

रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेशा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

पुलिस ने की अपील
रायपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है, यदि किसी व्यक्ति को कोई भी मोबाईल फोन लावारिस अथवा अन्य हालत में प्राप्त होती है, तो ऐसे मोबाईल फ़ोन को तत्काल कार्यालय साईबर सेल सिविल लाईन रायपुर में जमा करें। मोबाईल फोन जमा करने वाले व्यक्ति को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया जाएगा ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811