Let’s travel together.

सेंट थॉमस स्कूल की 50 वीं वर्षगांठ पर वृहद पौधरोपण

0 97

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस हायर सेकंडरी स्कूल की आज 50 वीं वर्षगांठ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृहद पौधरोपण के साथ मनाई गई।
संस्था की प्राचार्या सिस्टर मरीना के नेतृत्व में स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ मिश्रा , एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव , बीईओ राजेन्द्र श्रीवास्तव , नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी सहित पार्षदगणों एवं स्टूडेंट्स , स्कूल स्टॉफ , समाजसेवियों , मीडियाकर्मियों के द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम शौरभ मिश्रा ने संस्था के अनूठे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहाकि सभी शैक्षणिक एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाओं , जनप्रतिनिधियों , राजनेताओं , समाजसेवियों एवं स्टूडेंट्स को आज इस बात की प्रेणना लेना चाहिए कि हम अपने जन्मदिन पर इसी प्रकार वृहद पौधरोपण कार्यक्रम करके इस अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं। जो आपके जन्मदिन का यादगार दिन तो बनेगा ही साथ में प्राकृतिक ऑक्सीजन का एक अच्छा स्त्रोत होगा।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने पेड़ों को जीवन का सच्चा ओर अच्छा मित्र बताते हुए , उन्हें अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का सभी से आव्हान किया।
अंत मे प्राचार्या सिस्टर मरीना ने स्कूल की वर्षगांठ को चिर स्थाई स्मृति बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अत्थितियों , जनप्रतिनिधियों , अभिभावकों एवं मीडियाकर्मियों का आभार प्रदर्शन के साथ स्टॉफ एवं स्टूडेंट्स को पौधों को पेड़ बनने तक पोषित करने का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811