Let’s travel together.

नवांकुर सखी कार्यक्रम में पौधों को सौंपकर दिलाया संरक्षण का संकल्प ,सुरक्षा का वचन

0 62

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बेगमगंज के सेक्टर क्रमांक 3 तुलसीपार अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपलिया पाठक के ग्राम पिपलिया में नवांकुर सखी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम दीपप्रज्ज्वलन के पश्चात अतिथियों का परिचय करवाया गया ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते गए परामर्शदाता ने मध्यप्रदेश सरकार के योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग अंर्तगत मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान नवांकुर सखी कार्यक्रम पर बोलते हुए सुभम दुबे ने कहाकि जिस प्रकार हमारे लिए जीवन जीने के लिए हमे ऑक्सीजन की आवश्यकता है।
वह ऑक्सीजन हमे पेड़ो से प्राप्त होती है और पेड़ों की संख्या लगातार घटती जा रही है लगातार हम वनों को नष्ट करते जा रहे है जिससे प्रकृति का तंत्र बिगड़ रहा है और ऐसे ही चलता रहा तो हम सभी एक भयानक आपदा को स्वयं आमंत्रण दे रहे है
अगर इससे बचना है तो हमें पेड़ लगाने होंगे और यह कार्य नवांकुर सखी के माध्यम से हमारी माताएं बहिने करेंगी क्योंकि इनसे अच्छी बच्चो की देख भाल और नहीं कोई कर पाता है। ऐसे ही यह पेड़ो को अपने बच्चे समझकर उनके पालन पोषण एवं संवर्धन के काम करेंगी।
हरियाली के इस अवसर पर नवांकुर संस्था तुलसीपार द्वारा 30पौधों का वितरण उपस्थित महिलाओं को किया गया जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक आयाम स्थापित हो।
इस अवसर पर ग्राम में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक हेमलता नरवरिया ,नवांकुर संस्था अध्यक्ष भवानी कुशवाहा , सुभम दुबे, दीपेश लोधी,अरुण श्रीधर,कुलदीप सिंह बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811