देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन
इन दिनों बारिश का रोद्र रूप देखने को मिल रहा है इस नगर से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है जिससे दुर्घटना घटित हो रही है पुलिस को घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुचाना पड रहा है
ऐसा ही मामला आज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांची विदिशा के बीच मैदामिल के पास उस समय सामने आया जब दो वाइक आमने सामने आपस मे भिड गई दोनों ही वाइक पर चार लोग सवार थे तथा चारों को गंभीर चोट आईं हैं सूचना मिलने पर सांची पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा चारो घायलों को 108 डायल की मदद से विदिशा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया ।तथा पुलिस विवेचना मे जुट गई है ।