Let’s travel together.

दिनदहाड़े उठाईगीरी करने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 142

सुरेंद्र जैन धरसीवां
औद्योगिक क्षेत्र सांकरा में आदतन अपराधियों द्वारा उठाईगिरी करने वाले दो को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर पकड़ कर कारावाही कर जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्रत/अपचारी बालक को नियायिक रिमांड पर भेजा गया मामला ग्राम सांकरा में माय बेस्ट डील पर आये हुए खत्री मशालें के सेल्समैन द्वारा दुकानों से भुगतान राशि गाड़ी के बाक्स में रखा हुआ था लेनदेन के समय चोरों की नजर उसे पर पड़ गई सेल्समैन जैसे ही गाड़ी से उतरकर दुकान पहुंचा कि गाड़ी से नजर हटते ही चोरों ने नगदी पार कर दिया सेल्समैन को आभास होने पर तुरंत उन्हें दौड़ाकर पकड़ा लेकिन कुछ नकदी ही हाथ में आया और हाथ छुड़ाकर भाग जाने में सफल हो गए सेल्समैन के शिकायत पर पुलिस द्वारा आसपास लगे कैमरे को खंगाला फुटेज के आधार पर सेल्समैन ने उसे पहचाना जो कि गांव के ही आदतन अपराधी को थाना धरसीवां के पुलिस चौकी सिलतरा के द्वारा अपराध क्रमांक- 353/25 धारा- 303(2),3(5) BNS के प्रकरण मे आरोपी – अर्जुन कुर्रे उम्र -18 वर्ष ग्राम सांकरा निवासी व राहुल बारले उम्र -19 वर्ष ग्राम सांकरा निवासी सांकरा जेल भेजा गया एवं दो विधि से संघर्रत /अपचारी बालक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है! क्षेत्र में अभी कुछ दिन पूर्व लुटपाट एवं चाकुबाजी करने वाले पर भी कारावाही कर जेल भेजा गया वहीं चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्र में जो भी अशांति का माहौल बना रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उस पर कड़ी कारावाही किया जाएगा चौकी प्रभारी ने साफ कहा है कि जो कानूनी उल्लंघन करने वाले अपराधी जेल जाने को तैयार रहें या सुधर जाए नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
लगातार अपराधियों पर कारवाही से शांति स्थापित
जनता का कहना है कि जब से नया चौकी प्रभारी आये है तब से अपराधियों पर लगातार कारावाही से औद्योगिक क्षेत्र में चोरी लुटपाट की घटनाओं में अंकुश लगना शुरू हो गया है इसी तरह अपराधियों पर कार्यवाही होता रहे तो जल्द ही अपराधियों से भय मुक्त औद्योगिक क्षेत्र होगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811