Let’s travel together.

बूढी माई मन्दिर में पूजन के साथ अनूपपुर से कांवड यात्रा अमरकंटक रवाना

0 232

बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तिभाव में डूबे कांवडिये

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

पुरानी बस्ती अनूपपुर के समाजसेवी सनातनी युवाओं का एक दल आज 25 जुलाई श्रावण प्रतिपदा के पावन दिवस कांवड यात्रा के लिये अमरकंटक रवाना हो गया।मां बूढी माई मढिया कांवड यात्रा समिति अनूपपुर द्वारा लगातार सातवें वर्ष भगवान भोलेनाथ और माता नर्मदा जी के प्रति आगाध भक्तिभाव के साथ बोल बम, हर हर महादेव, नर्मदा मैया की जयकारे के साथ मन्दिर में पूजन अर्चन कर कांवड यात्रा का शुभारंभ किया।

समिति के श्रद्धालु कांवड यात्रियों ने बतलाया कि पूरे विधि विधान ,परंपराओं का पालन करते हुए सभी कांवडिये पद यात्रा के दौरान भजन कीर्तन करते हुए जयकारे लगाते हुए यात्रा करते हैं। हमारा यह प्रयास होता है कि हमारी यात्रा से सनातनी हिन्दुत्व परंपराओं और भक्ति भाव का प्रसार हो। किसी को हमारी यात्रा से कष्ट ना हो।

कांवडियों की यह पावन यात्रा अनूपपुर के मन्दिरों मे दर्शन पूजन के साथ प्रारंभ होकर जमुडी, किरर, राजेन्द्रग्राम, भेजरी ,भुण्डाकोना होकर अमरकंटक मां नर्मदा उद्गम मन्दिर पहुंचेगें। वहाँ माई की पूजा करने के बाद उद्गम कुंड से नर्मदा जल लेकर ज्वालेश्वरधाम शिव मन्दिर पहुंचेगें । यहाँ नर्मदा जल से रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ यात्रा पूरी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811