Let’s travel together.

नकली खाद बेचने वालोँ के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाये ,किसान जागृति संगठन

0 237

रायसेन । किसान जागृति संगठन के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव संगठन कार्यालय प्रभारी विजय चौकसै ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रायसेन जिले में नकली खाद का अवैध कारोबार किया जा रहा है यह कारोबार जिला मुख्यालय रायसेन से भी किया गया है नकली खाद के कारोबारी खाद्य विक्रय केंद्र पर जाकर किसानों से संपर्क करते हैं और डीएपी खाद उपलब्ध कराने की बात करते हैं किसानों को अपने जाल में फसाते हैं और उन्हें नकली खाद गांव में उपलब्ध कराते हैं ग्राम बागौद के किसानों ने किसान जागृति संगठन के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव को सूचना दी ग्राम बागौद में किसानों को नकली खाद डीएपी विक्रय किया जा रहा हे , जानकारी प्राप्त हुई है कि नकली खाद का कारोबार रायसेन जिला मुख्यालय पर विगत 7 ,8 साल से चल रहा है खाद्य विक्रय केंद्रो पर खाद की किल्लत होने की वजह से किसानों को खाद की आपूर्ति न होने की कारण नकली खाद बेचने वालों की पौवारा हो रही है परंतु प्रशासन में बैठे हुए कृषि विभाग के अधिकारी अपने कार्य की प्रति उदासीन और लापरवाह है जिसके कारण नकली खाद का कारोबार दे धड़के से चल रहा है ऐसा प्रतीत होता है नकली खाद के कारोबार में कृषि विभाग के अधिकारियों की भी मिले भगत है नकली खाद का कारोबार का बड़ा सिस्टम है इसमें रायसेन में तो सिर्फ विक्रय ही किया गया है इसके तार बहुत दूर-दूर तक है ग्राम बागौद में जप्त की गई डीएपी खाद के तार राजधानी भोपाल से भी जुड़े हुए हैं किसान जागृति संगठन जिला प्रशासन से मांग करता है कि इस विषय में गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811