धान लगाने जा रहे ओबर लोडिंग वाहनों पर किए चालान,पिकअप वाहन हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया था संज्ञान
– गढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
– कलेक्टर एसपी ने पूरे ज़िले में ओबर लोडिंग सवारियां बिठाने पर कार्रवाई के लिए निर्देश,
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
9 जुलाई 2025 को ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के देहगांव थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा ग्राम के भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर मज़दूरों से भरा एक तेज़ रफ़्तार पिक अप वाहन पलट गया था जिसमें 30 मज़दूर घायल हुए थे 9 गम्भीर घायल थे 7 छोटे बच्चे भी थे जिन्हें भोपाल रेफ़र किया था इलाज के दौरान एक महिला पूना बाईं कुशवाहा की मौत हो गई थी सब मज़दूर धान लगाने गुदावल गांव जा रहे थे। माल वाहक वाहनों में सवारियां बैठाना वो भी ओवर लोडिंग।

इस घटना को लेकर MPTODAY NEWS NE प्रमुखता से प्रकाशित किया था मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी पंकज पांडे को आदेशित किया था ओबर लोडिंग वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करें ।
रविवार को गढ़ी चौकी में चेकिंग अभियान चलाया गया चार ओबर लोडिंग वाहनों पर एएसआई वीरेंद्र विश्वकर्मा ने पांच-पांच हज़ार रुपए का जुर्माना एसपी पंकज पांडे के आदेश पर किया जो वाहन चालक बहुत अधिक तादात मे मज़दूरों को बैठाकर ले जा रहें हैं उन्हें भी सख़्त हिदायत दी।