Let’s travel together.

एमपी टुडे की खबर का हुआ असर, सेमरा बनखेड़ी मार्ग पर ठेकेदार ने किया काम चालू

0 81

– गांव वालों ने ली राहत कि सांस

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे से सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग 475.86 लाख रुपए से बन रहा है। रोड को बनते हुए 3 साल हो गए। अभी तक रोड कंप्लीट नहीं हुआ था। ठेकेदार ने सेमरा से भोपाल विदिशा हाइवे तक 1 किलोमीटर मार्ग पर डामर कर दिया था मगर सेमरा मरघट से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज टपरिया तक अभी भी कच्चा पड़ा हुआ था ।एक से डेढ़ किलोमीटर का मार्ग बारिश में दलदल का रूप ले लिया था जिसकी एम पी टुडे ने मंगलवार को मुख्य रूप से प्रकाशित की थी खबर के प्रकाशित होने के तीन दिन बाद ही ठेकेदार ने फिर से रोड पर काम चालू कर दिया है। जहां पर कीचड़ मच रही थी वहां पर ठेकेदार द्वारा काली गिट्टी बिछाई जा रही है। ठेकेदार द्वारा रोड पर काम चालू
होने से सेमरा गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

वीरेंद्र सिंह लोधी,जसवंत लोधी ,मुकेश लोधी, सलमान खान , जितेंद्र जाटव, बाबूलाल साहू,हरि पटेल लोधी, महेश लोधी आदि ग्रामीणों का कहना है कि अब रोड बनकर पूरा कंपलीट हो जाएगा जिससे 10 गांव के ग्रामीणों को पक्के मार्ग तक जाने में सहूलियत होने लगेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811