Let’s travel together.

विवाह का पहला मुहूर्त 22 जनवरी को, जानिए फरवरी और मार्च के शुभ मुहूर्त

0 636

 

खरमास लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। सूर्यदेव जैसे ही धनु राशि की अपनी यात्रा समाप्त कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं वैसे खरमास खत्म हो जाता है।

14 जनवरी की रात लगभग 9 बजे सूर्य राशि परिवर्तन धनु से मकर में आ चुके हैं यानी अब मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे। 16 मार्च तक विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

खरमास खत्म, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
शास्त्रों में खरमास के समय को अच्छा नहीं माना जाता। खरमास में सूर्य की शक्ति कमजोर होने से शुभ कार्य एक महीने के लिए थम जाते हैं। अब जैसे ही सूर्य धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके वैसे ही सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो गए है। खरमास के महीने में सगाई,विवाह, मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश, नई दुकान या प्रतिष्ठान खोलना आदि जैसे मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। अब जैसे ही खरमास खत्म हो गया है सभी मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं आगे आने वाले कुछ महीनों में कब-कब है मांगलिक कार्य करने के शुभ मुहूर्त….

विवाह के लिए शुभ तिथियां
जनवरी 2022- खरमास खत्म होते ही पहला विवाह का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी को है। फिर इसके बाद अगला शुभ मुहूर्त 23, 24 और 25 जनवरी को है जिसमें विवाह कार्य संपन्न किया जा सकता है।
फरवरी 2022- फरवरी के महीने में विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 04 फरवरी को है, फिर इसके बाद 05, 06, 07, 08,10,18 और 19 फरवरी को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
मार्च 2022- मार्च के महीने में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

गृह प्रवेश मुहूर्त की शुभ तिथियां
फरवरी- 5 फरवरी, शनिवार , 11 फरवरी, शुक्रवार, 18 फरवरी, शुक्रवार और 19 फरवरी शनिवार
मार्च – 26 मार्च, शनिवार

14 मार्च से फिर शुरू हो जाएगा खर मास
14 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। ये भी गुरु ग्रह की राशि है इसलिए सूर्य के मीन राशि में जाते ही खर मास पुन: प्रारंभ हो जाएगा। 14 अप्रैल तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। इसलिए इस दौरान भी मांगलिक कार्यों पर रोक लगी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811