Let’s travel together.

मप्र विधान सभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम स‎हित 14 डॉक्‍टर कोरोना संक्रमित

0 148

भोपाल। मप्र विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राजधानी स‎हित प्रदेश भर में कोरोना की तीसरी लहर लगातार तीव्र होती जा रही है। शनिवार को भोपाल में कोरोना के 1175 नए मरीजों की पहचान हुई। कुल 7228 सैंपल की जांच में इतने मरीज मिले है । इस तरह संक्रमण दर 16 फीसद रही। शुकवार को भी संक्रमण दर का यही स्तर था। नए मरीजों में दो दिन की नवजात बच्‍ची भी शामिल है। इसके अलावा 14 डाक्‍टर भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके साथ ही भोपाल में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 5623 हो गई है। इनमें 97 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल की पिछले एक हफ्ते की औसत संक्रमण दर यानी जांचे गए सैंपल में पाजिटिव का प्रतिशत 11 रहा। ग्वालियर की संक्रमण दर 10.77 फीसद, इंदौर की 10.09 फीसद रही। बाकी जिलों में इससे कम है। यानी प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर भोपाल की है। उधर राजधानी में शुक्रवार को 5 हजार 833 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। इसमें से 986 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके बाद राजधानी में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार 761 हो गई है। इसमें से 4 हजार 645 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं 32 लोगों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं। इधर, 249 लोगों को सार्थक एप के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं 84 मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि कोरोना की पहली लहर के बाद से अब तक राजधानी में एक लाख 29 हजार 898 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इसमें से एक लाख 24 हजार 130 मरीज अब तक अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 1008 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर निगम भोपाल द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन न करते हुए मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मास्क ना पहनने वाले 1149 व्यक्तियों से एक लाख 08 हजार 10 रुपये की राशि स्पाट फाइन के रूप में वसूल की है। वहीं मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के लिए समझाइश भी दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811