Let’s travel together.

3 दिन से हो रही झमाझम बारिश से किसानो ने  धान रुपाई की प्रारंभ, मजदूरों का आया टोटा

0 92

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अमृत बनकर गिरे पानी से खेत लबालब हो गए। खेतों में पानी देख किसानों के चेहरे खिले उठे। धान की रोपाई का कार्य भारी बारिश के साथ तेज हो गई है। तीन दिन की बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। इन तीन दिनों की बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश सौगात से कम नहीं रही। इसके चलते तापमान में काफी कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बादल छाए रहने से सुबह का मौसम भी देर तक सुहाना रहा।

मजदूरों की कमी बनी रही आफत
आसमान से गिरे अमृत के बाद छोटे से बड़े किसान सभी धान रोपाई में जुट गए। कुछ किसान तो परिवार के साथ धान रोपने में जुट गए। बड़े किसानों के धान रोपने के लिए मजदूरों को खोजने में जुटे रहे। आलम यह है कि मजदूरी रेट भी बढ़ाई जा रही थी। फिर भी मजदूर नही मिल रहे थे। कई गांव तक लोग मजदूर की तलाश में दौड़ भाग करते दिखे। लेकिन जरूरत के हिसाब से मजदूर नहीं मिल सके। कारण था कि सभी मजदूरी वाले भी अपने खेतों में रोपाई में जुटे रहे। दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में बाहर से मजदूरों को लाया जा रहा है। कई बड़े किसान पहले ही धान लगाने के लिए मजदूर बाहर से ले आए थे उनके खेतों में धान रोपाई का काम जोरो से चल रहा है। मगर जो किसान बाहर से मजदूर नहीं लाए थे वह इधर-उधर मजदूर के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद भी मजदूर नहीं मिल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811