Let’s travel together.

बारिश के दौरान डीपी से उतरे करंट ने ली गाय की जान, बड़ी जनहानि टली

0 85

देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर ढकना-चपना ग्राम पंचायत के पिपरिया गांव में तेज बारिश के दौरान एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेतों के रास्ते में लगी विद्युत डीपी से करंट जमीन में उतरने लगा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह डीपी लगी हुई है, वह खेतों में जाने वाला आम मार्ग है, जहां से किसानों और पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। बताया गया है कि इस डीपी से खेतों में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी इस डीपी को खतरनाक बताते हुए विद्युत मंडल को शिकायतें की थीं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
गांव वालों ने यह भी बताया कि डीपी से जमीन तक नंगे तार लटक रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकते हैं। लगातार बारिश के चलते डीपी में नमी आने से करंट जमीन तक उतरने लगा, जिससे वहां चर रही गाय इसकी चपेट में आ गई।
स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत मंडल के अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडल में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं, जिससे नए आए कर्मचारी क्षेत्र से अनजान हैं। वहीं, ग्रामीणों का इन कर्मचारियों से परिचय भी नहीं हो पाया है, जिससे संवादहीनता बनी हुई है। ऐसे में लापरवाही से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि बारिश के मौसम में इस तरह के खतरनाक स्थानों पर लगे खंभे और डीपी को हटाया जाए या सुरक्षित किया जाए ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो।
इस संबंध में सलामतपुर सांची विद्युत कंपनी के जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया, “हमें करंट से गाय की मौत की सूचना मिली थी। हमने तत्काल लाइनमैन को मौके पर भेजकर आवश्यक सुधार कार्य करवा दिया है। लगातार बारिश के कारण करंट आने की समस्या हुई थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है। हमने पहले भी क्षेत्रवासियों से अपील की थी कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों व डीपी से दूरी बनाए रखें, और गीले हाथों से बिजली उपकरण न छुएं ।
इस संबंध में ग्राम पंचायत ढकना चपना सरपंच कोमल सिंह मालवीय ने बताया कि ऐसे अनेक स्थानों पर खुले तार एवं डीपी लगाई गई है हमनें भी मंडल अधिकारियों के संज्ञान में लाये हैं कि ऐसी अप्रिय घटना न घट सके इन्हें सुरक्षित रखा जाये ।तथा मार्ग से डीपी एवं बिजली के खुलेतार हटाये जाने चाहिए जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811