Let’s travel together.

बारिश के दौरान डीपी से उतरे करंट ने ली गाय की जान, बड़ी जनहानि टली

0 91

देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर ढकना-चपना ग्राम पंचायत के पिपरिया गांव में तेज बारिश के दौरान एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेतों के रास्ते में लगी विद्युत डीपी से करंट जमीन में उतरने लगा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह डीपी लगी हुई है, वह खेतों में जाने वाला आम मार्ग है, जहां से किसानों और पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। बताया गया है कि इस डीपी से खेतों में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी इस डीपी को खतरनाक बताते हुए विद्युत मंडल को शिकायतें की थीं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
गांव वालों ने यह भी बताया कि डीपी से जमीन तक नंगे तार लटक रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकते हैं। लगातार बारिश के चलते डीपी में नमी आने से करंट जमीन तक उतरने लगा, जिससे वहां चर रही गाय इसकी चपेट में आ गई।
स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत मंडल के अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडल में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं, जिससे नए आए कर्मचारी क्षेत्र से अनजान हैं। वहीं, ग्रामीणों का इन कर्मचारियों से परिचय भी नहीं हो पाया है, जिससे संवादहीनता बनी हुई है। ऐसे में लापरवाही से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि बारिश के मौसम में इस तरह के खतरनाक स्थानों पर लगे खंभे और डीपी को हटाया जाए या सुरक्षित किया जाए ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो।
इस संबंध में सलामतपुर सांची विद्युत कंपनी के जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया, “हमें करंट से गाय की मौत की सूचना मिली थी। हमने तत्काल लाइनमैन को मौके पर भेजकर आवश्यक सुधार कार्य करवा दिया है। लगातार बारिश के कारण करंट आने की समस्या हुई थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है। हमने पहले भी क्षेत्रवासियों से अपील की थी कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों व डीपी से दूरी बनाए रखें, और गीले हाथों से बिजली उपकरण न छुएं ।
इस संबंध में ग्राम पंचायत ढकना चपना सरपंच कोमल सिंह मालवीय ने बताया कि ऐसे अनेक स्थानों पर खुले तार एवं डीपी लगाई गई है हमनें भी मंडल अधिकारियों के संज्ञान में लाये हैं कि ऐसी अप्रिय घटना न घट सके इन्हें सुरक्षित रखा जाये ।तथा मार्ग से डीपी एवं बिजली के खुलेतार हटाये जाने चाहिए जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आत्मकथा में अर्जुन सिंह के उल्लेख के लिए सोनिया जी का आभार,दाऊ साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-अजय सिंह     |     धान की थ्रेसिंग के दौरान भूसे की दिशा को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत     |     छह महीने बाद भी बीकॉम फाइनल की मार्कशीट का इंतजार, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     बेगमगंज में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ भगवान चित्रगुप्त पूजन     |     सांची में किन्नर के घर के बाहर से TVS राइडर बाइक चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात     |     रायसेन कृषि उपज मंडी में सनसनीखेज लूट, मुनीम को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा; ईंट से कुचला चेहरा     |     दिवाली’ को ‘ईद’ बताने के पीछे असल मंशा क्या है-अजय बोकिल      |     1995 से पूजा कर रहे चरण दास बाबा को मंदिर से हटाने की कोशिश, जान से मारने की धमकी का आरोप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर जल्द शुरू होगा फोरलेन का काम, सफाई शुरू होते ही जगी उम्मीद     |     प्रदेश का कोई भी संगठन कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है- मुरारी लाल सोनी, वरिष्ठ कर्मचारी नेता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811