Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का  दौरा,भूमिपूजन, लोकार्पण व देवी पूजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0 124

रायसेन।भारत सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 6 अप्रैल को रायसेन जिले के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के भूमिपूजन, लोकार्पण, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्र वितरण और धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, तथा सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान प्रातः 10:30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे तथा 11:30 बजे खंडेरा पहुंचकर देवी पूजन में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे 12:10 बजे गैरतगंज पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण, आईटीआई भवन, रामपुर सब स्टेशन और नगर पंचायत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
गैरतगंज कार्यक्रम के उपरांत श्री चौहान बेगमगंज जाएंगे, जहां वे भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 3:30 बजे सुनवाहा पहुंचकर देवी पूजन करेंगे और इसके बाद प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात श्री शिवराज सिंह चौहान शाम 4:00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी

रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811