Let’s travel together.

प्रवेशोत्सव पर टॉपर स्टूडेंट्स पुरुस्कृत, एसडीएम ने ई उपवास की दिलाई शपथ

0 194

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित स्कूल चले हम प्रवेशात्सव कार्यक्रम का धूमधाम से शुभारंभ किया गया।जिसमें प्रथम दिन आज आने वाले स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों का स्वागत के साथ मुंह मीठा कराया गया ।

इस अवसर पर शासकीय एमएलबी कन्या विद्यालय में एसडीम सौरभ मिश्रा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , जनपद पंचायत सीईओ आशीष जोशी , भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय जाट, सुरेश ताम्रकार , कमल साहू , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव की विशेष मौजूदगी में विद्यालय की टॉपर स्टूडेंट को पुरस्कृत किया गया ।एवं विद्यालय में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट व अभिभावकों का मुंह मीठा कराकर तिलक पुष्पमाला से स्वागत किया।

प्रवेशात्सव कार्यक्रम के विशेष अतिथि एसडीएम सौरव मिश्रा द्वारा उपस्थित स्टूडेंट्स को अवकाश के दिनों में ई- उपवास की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी स्टूडेंट्स मोबाइल से चार-चार घंटे दूर रहे मोबाइल के स्थान पर खेलकूद , पेंटिंग , संगीत , व्यायाम , संस्कृतिक गतिविधियों सहित अन्य शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों में भाग लेकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। आपको प्रतिदिन चार-चार घंटे अपने-अपने मोबाइल से दूर रहना होगा । जब भी मोबाइल का उपयोग करें तो इसका सकारात्मक उपयोग करके अच्छे काम में इसका लाभ उठाएं । अनावश्यक बेबसाइट का उपयोग न करें।
इस अवसर पर विद्यालय में मौजूद सभी स्टूडेंट्स ने ई- उपवास की शपथ लेते हुए संकल्प दोहराया कि वह लोग प्रतिदिन चार-चार घंटे अपने मोबाइल का त्याग करके अन्य गतिविधियों में अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे ।
बीईओ व प्राचार्य राजेंद्र श्रीवास्तव ने विद्यालय की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के साथ आभार प्रदर्शन किया ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने भटलो में सन्नई नाला में बने पुल का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बिछिया नदी में पुल निर्माण का किया भूमिपूजन     |     लाड़ली बहना योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती     |     बालमपुर से कंकाली धाम तक 35 किमी निकली चुनरी यात्रा, 8 घंटे तक चिलचिलाती धूप में नंगे पैर चले हजारों श्रद्धालु     |     भक्ति और गरबा की उमंग में सराबोर हुआ सिल्वर स्प्रिंग्स गरबा महोत्सव     |     छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव 2026’का आयोजन     |     नेशनल हाइवेज़ इंफ्रा ट्रस्ट की सराहनीय पहल,तरपोंगी की 10 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा का सफर हुआ आसान     |     मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग की ओर से दशहरा मैदान पर किया गया शक्ति पर्व का आयोजन      |     केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811