Let’s travel together.

केंद्रीय विद्यालय की कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त,11 अप्रैल तक किए जा सकते हैं आवेदन

0 84

-पंजीयन फार्म प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र में सत्र 2025-26 के लिए केवल कक्षा तीसरी में कुछ स्थान रिक्त हैं। इन रिक्त स्थान के लिए इच्छुक अभिभावक विद्यालय दिवस में 2 अप्रैल से 11 अप्रैल तक कार्यालय समय में पंजीयन फार्म प्राप्त कर सकते हैं और कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी केंद्र की प्राचार्य ने बताया कि कक्षा तीन में कुछ स्थान रिक्त होने के कारण इच्छुक अभिभावक विद्यालय कार्यालय दिवस में सुबह 10:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक पंजीयन फार्म प्राप्त करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण कर 11 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। पंजीयन फार्म प्राप्त करने हेतु अभ्यर्थी का जन्म प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। प्रवेश पूर्णता केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की प्रवेश मार्गदर्शिका 2025-26 के अनुसार दिया जाएगा। रिक्त सीट की संख्या घट और बढ़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811