Let’s travel together.

“रिद्धिमान” रीजन कॉन्फ्रेंस  में लायंस क्लब  अध्यक्ष को क्लब में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों के लिए अवार्डस 

0 107

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा द्वारा लगभग 9 माह से लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी एवं उनकी टीम के द्वारा पीडि़त मानव सेवा हेतु कई प्रकार की सेवा संचालित की जा रही है। जो की उनके वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा सराही जा रही है। ‌ लायंस क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संध्या शिलाकारी द्वारा “रिद्धिमान” रीजन कॉन्फ्रेंस का मगधम रिसोर्ट विदिशा में आयोजन किया गया। जिसमें 16 लायंस क्लब पदाधिकारीयों एवं डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस रीज़न कॉन्फ्रेंस में चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस पर उत्कृष्ट कार्य हेतु लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी को चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया इसके साथ ही आपके क्लब द्वारा संचालित बाल संस्कार कक्षा जिसमें की निर्धन गरीब बच्चों को एवं शासकीय स्कूल के बच्चों को संस्कार कक्षा के माध्यम से संस्कार एवं शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके लिए भी अध्यक्ष को संस्कार कक्षा अवार्ड से सम्मानित किया गया। ‌ साथ ही क्लब ट्रेजरार लायन शाश्वत शर्मा को डायनामिक ट्रेजरार अवार्ड से सम्मानित किया गया। वाइस प्रेसिडेंट लायन डॉक्टर अमित नेमा को एप्रिशिएसन अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन मनीष शाह, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2 पीएमजेएफ लायन महेश मालवीय, पीडीजी एमजेएफ लायन अतुल शाह, रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन संध्या कमल शिलाकारी, जॉन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजेश जैन प्रीत, एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीयों के कर कमलों द्वारा प्रदान किए गए। लायंस क्लब विदिशा के पदाधिकारीयों को मिले इन अवॉर्ड की सराहना की जा रही है। साथ ही अवार्ड प्रदान करने के लिए रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संध्या शिलाकारीकी भी सभी ने प्रशंसा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811