Let’s travel together.

जिलेभर में रही होली उत्सव की धूम, जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर निकले हुरियारे

0 133

जिला एवं पुलिस प्रशासन की सजकता से शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया होली उत्सव

सी एल गौर  रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर में होली उत्सव की खासी धूम रही, इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी एवं एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाइयां दी। इस बार शुक्रवार होने के कारण जिला एवं पुलिस प्रशासन की सजगता और सक्रियता के कारण जिले भर में होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर पुलिस वल ने भी होली पर्व को लेकर पूरी मुस्तेदी के साथ अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

होली पर्व के उपलक्ष में हुरियारों ने होली के जुलूस धूमधाम के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए निकाले एवं सड़कों पर झूमते नाचते हुए होली का रंगारंग त्यौहार उत्साह के साथ मनाया। छुटपुट कहासुनी की घटनाओं के अलावा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की सतर्कता के कारण कहीं भी बड़ी घटना घटित नहीं हो पाई जिसकी सराहना जिले के आम नागरिकों ने भी की ।

जिला मुख्यालय पर श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वाधान में परंपरागत होली का जुलूस निकाला गया जो कि विभिन्न मार्गो से होता हुआ दोपहर पश्चात महामाया चौक पर आकर समाप्त हुआ यहां मौजूद सनातन धर्म प्रेमियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा नगर में अनेक मोहल्ले में भी टोली बना कर लोगों ने रंगों की होली खेली महिलाओं एवं बच्चों में होली खेलने के प्रति भारी उत्साह का वातावरण देखा गया होली खेलने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही कई मोहल्लो में एकत्रित होकर महिलाओं ने रंग गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

होली पर्व के उपलक्ष में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के साथ मिलकर अधिकारी , कर्मचारियों और पत्रकारों ने होली खेली एवं होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूरे जिले भर में उमंग और उत्साह के वातावरण में होली का परंपरागत रंगारंग त्यौहार धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जिलेभर में होली उत्सव की धूम नजर आ रही थी बाजार भी त्यौहार के कारण पूरी तरह से बंद रहे लोगों ने होली पर्व के उपलक्ष में होली खेलने के साथ मिष्ठानों का भी जमकर आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811