Let’s travel together.

क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत

0 263

अनुराग शर्मा सीहोर

आज अल सुबह पांच बजे नगर की देवनगर कालोनी में दहशत मच गई। दरअसल, रहवासी क्षेत्र होने के बाद भी यहां एक दो मंजिला मकान में नमकीन फैक्ट्री संचालित हो रही है। इस फैक्ट्री में आज सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आगजनी की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया और लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इस फैक्ट्री के समीप ही कई घर है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल वाहन को दी। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि देवनगर कालोनी में पचामा निवासी राकेश राय नमकीन फैक्ट्री संचालित करता है। इस फैक्ट्री में आज सुबह 5 बजे आग लग गई थी। इस आगजनी पर दो दमकल वाहनों की मदद से काबू पाया गया। इधर लोगों का कहना है कि इस आगजनी से हमारी चिंता बढ़ गई थी। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि अब क्या होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर     |     प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811